करोलिना मरीन की जीवनी | Carolina Marin Biography in hIndi

carolina marin badminton player biography
image -social media

Carolina Marin Biography : करोलिना मरीन स्पेन की बैडमिंटन खिलाडी है. 2016 में Rio Olympics में इन्होने ने ही भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाडी पी वी सिन्धु को फाइनल में हराकर gold medal जीता था. ओलिंपिक मैडल के साथ ही मरीन ने कई बार world championship और european championship का खिताब भी अपने नाम किया है. इसके साथ ही ये दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाडी भी रह चुकी है.

Biography of Professional Badminton Player - Carolina Marin

कैरोलिना मरीन का जन्म हुएल्वा , स्पेन में 15 जून 1993  को हुआ था. मरीन बाए हाथ ही बैडमिंटन खिलाडी है. इन्होने हुएल्वा के ला ओर्डेन क्लब से बैडमिंटन खेलने की शुरुआत की थी. २००९ में पहली बार इन्होने यूरोपियन जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में silver medal जीता था. ऐसा करने वाली ये पहली  spanish player थी.

ओलम्पिक पदक विजेता – कैरोलिना ने 2016 में रिओ में आयोजित ओलम्पिक खेलो में महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता था. फाइनल में इन्होने भारत की खिलाडी P.V. Sindhu को पराजित किया था.

वर्ल्ड चैंपियनशिप – कैरोलिना तीन बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप महिला एकल की विजेता रह चुकी है. अपना पहला खिताब इन्होने 2014 में चीन की खिलाडी को हराकर अपने नाम किया था. इसके बाद 2015 में भारत की साइना नेहवाल और 2018 में भारत की ही पी वी सिन्धु को हराकर ये खिताब जीता था.

यूरोपियन चैंपियनशिप – मरीन चार बार की यूरोपियन चैंपियन भी रह चुकी है. इन्होने 2014,2016,2017 और 2018 की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपना नाम किया था.


बीडब्लूएफ  सुपर सीरीज – कैरोलिना ने 2017 में Japan open ,2015 में Hongkong open, French open, australian open, malaysian open & all england open  का खिताब भी जीता है.इसके साथ ही इन्होने 2018 में China और Japan open का खिताब भी अपने नाम किया था. कैरोलिना भारत में Indian Badminton league में भी खेल चुकी है.