Paytm Payments Bank में savings account कैसे खोले

Paytm Payments Bank Savings Account Open 


Paytm Payments Bank में अकाउंट खोलना बहुत ही आसान है. ये बैंक पूरी तरह से डिजिटल प्रणाली पर काम करता है इसकी कोई भी ब्रांच नहीं है. paytm ने कुछ सेण्टर जरुर बनाये है जहाँ आपक KYC के लिए जा सकते है और पैसे भी जमा और निकाल सकते है. Paytm payments bank अकाउंट को आप  paytm app  में जाकर ओपन कर सकते है. इस अकाउंट को पूरी तरह अपने मोबाइल से मैनेज कर सकते है. इसमें आपको पासबुक , डेबिट कार्ड और ऑनलाइन मनी ट्रान्सफर की सुविधा मिलती है.

Paytm bank account खोलने के लिए क्या चाहिए 


  • Paytm account खोलने के लिए आपको निम्नलिखित चीजो की आवश्यकता पड़ेगी
  • Aadhaar Card 
  • Mobile Number
  • PAN Card (Optional)


Paytm खाता कैसे खोले 


  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Paytm App डाउनलोड करे. यदि आप पहले से paytm wallet का इस्तेमाल करते है , तो उसी app में sign in करे नहीं तोह नया अकाउंट बना ले.
  • Paytm App open करने पर आपको "Bank" का आप्शन नजर आएगा इस पर क्लिक करे.
  • अब अगले स्टेप में  "Open your Saving Account"  पर क्लिक करे.
  • इसके बाद आपको अपना Passcode  डालना है.
  • Nominee में जिसे आप नामित करना चाहते है उसकी डिटेल लिखे या इसे skip भी कर सकते है.
  • अब आपको अपना आधार नंबर और नाम डालना है.
  • अब आपको KYC के लिए अपने नजदीकी paytm center पर जाना होगा.
  • KYC पूरी होने पर आपका paytm account पूरी तरह से activate हो जायेगा. अब आप अपने अकाउंट में लेन-देन कर सकते है.

Paytm Payments Bank में account खोलने के फायदे 

  • Zero balance से अकाउंट खोलने की सुविधा
  • Free Virtual Rupay Debit Card जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है. आप चाहे तोह physical atm card के लिए भी अप्लाई कर सकते है.
  • Paytm bank में जमा रकम पर आपको 4 % per annum की दर से ब्याज भी मिलता है.
  • ऑनलाइन transactions करने पर आपसे किसी भी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता.