Google दुनिया का सबसे ज्यादा पॉपुलर search engine है. आपको कोई भी सवाल पूछना हो आप तुरंत mobile google app पर जाकर सर्च करने लगते है और आपको अपने सवाल से जुड़े अनगिनत results मिल जाते है. google search engine पर आप अपने सवालों के जवाब के अलावा भी बहुत कुछ कर सकते है.
इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही अनोखे google tips के बारे में बताने वाले है जिनमें से कुछ के बारे में शायद आपको पहले से ही पता हो और जो नहीं पता वो आप सीख जायेंगे. इन्टरनेट हमारी रोजमर्रा की ज़िन्दगी काफी मददगार साबित हो रहा है जिसमे सबसे ज्यादा मदद हमारी गूगल ने की है. चलिय जानते है गूगल के कुछ ख़ास ट्रिक्स.
Google search tips in hindi -
- Calculator – यदि आपको अपने मोबाइल में calculator का उपयोग करना है और आपके फ़ोन में calculator है ही नहीं तोह आप गूगल में calculator type कर सर्च कर आपके सामने कैलकुलेटर ओपन हो जायेगा जिसका उपयोग आप गढना करने में कर सकते है.
- Flip a coin – ये भी google का एक बहुत बढ़िया फीचर है यदि आपको toss की जरुरत पड़े और आपके पास सिक्का मौजूद न हो तोह आप गूगल पर flip a coin टाइप करे सामने घूमता हुआ सिक्का नजर आएगा जिससे आप स्क्रीन पर ही टॉस कर खेल सकते है.
- Stopwatch – गूगल पर आप current time चेक करने के अलावा timer भी सेट कर सकते है. अगर आपको दस मिनट का टाइमर लगाना है तोह आप टाइप करे – Set a timer of 10 minutes और आपकी स्क्रीन पर टाइमर शुरू हो जायेगा.
- Currency Converter – यदि आपको भारतीय रुपया या किसी भी currency को किसी दुसरे देश की currency में convert करने पर क्या कीमत होगी इसका पता लगाना है तोह आप ये काम भी गूगल पर कर सकते है. जैसे आपको 1 USD की भारतीय रूपए में कीमत पता करनी है तोह आप टाइप करे 1 USD in Indian Rupees या INR.
- अपनी पसंद की साईट पर सर्च करे – यदि आप किसी चीज के बारे में किसी ख़ास वेबसाइट पर सर्च करना चाहते है तोह आपको टाइप करना होगा –site:xyz.com your question इस तरह गूगल उसी साईट से सर्च रिजल्ट दिखायेगा.
- File type से सर्च करे – यदि आप किसी ख़ास टाइप की फाइल के लिए सर्च करना चाहते है तोह आप search term के आगे डॉट फाइल नाम जोड़ दे जैसे – कंप्यूटर नोट्स की PDF file के लिए computer notes .pdf लिखकर सर्च करे.
ये थी जानकारी गूगल से जुडी हुई कुछ ख़ास टिप्स के बारे में उम्मीद है पोस्ट से आपको गूगल के बारे काफी कुछ सिखने को मिला होगा.
