Best Free Stock Images Websites - ब्लॉग पोस्ट के लिए फोटोज कहाँ से डाउनलोड करे

 इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है की आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट में इस्तेमाल के लिए royalty free stock images कहाँ से डाउनलोड कर सकते है. हम आपको ऐसी टॉप वेबसाइट के बारे में जानकारी देने वाले है जहाँ से आप विभिन्न केटेगरी की फोटोज बिलकुल मुफ्त डाउनलोड कर सकते है.

 अगर आप ब्लॉगर है तोह आपको मालुम ही होगा की किसी भी ब्लॉग पोस्ट में image का कितना महत्त्व होता है आप कितनी भी बढ़िया पोस्ट क्यों न लिखे अगर आपने अपने article से रिलेटेड कोई अच्छी सी image add नहीं की तोह blog readers का interest उस पोस्ट के लिए काफी कम हो जाता है. इसके साथ ही पोस्ट में  image add करना seo के लिए भी अच्छा होता है.

 आप अपने ब्लॉग पर कही से भी जैसे डायरेक्ट google search से image डाउनलोड कर अपने ब्लॉग में नहीं इस्तेमाल कर सकते ऐसा करने से आपके ब्लॉग पर कॉपीराइट का प्रॉब्लम आ जायेगा और आपका ब्लॉग गूगल द्वारा ब्लाक भी हो सकता है.

 इन्टरनेट पर ऐसी कई सारी वेबसाइट मौजूद है जिनसे आप कमर्शियल इस्तेमाल के लिए मुफ्त में stock images download कर सकते है. ये इमेजेज आप अपने ब्लॉग पोस्ट में बिना किसी कॉपीराइट के डर के इस्तेमाल कर सकते है आप इन  फोटोज को उनके लाइसेंस के हिसाब से एडिट कर भी इस्तेमाल कर सकते है.

 यहाँ हम आपको कुछ बढ़िया वेबसाइट की जानकारी दे रहे है जहाँ से आप विभिन्न केटेगरी की ढेर सारी फोटोज सर्च और डाउनलोड कर सकते है. ये वेबसाइट्स निम्नलिखित है.

free stock images download sites in hindi

  • Pixabay
  • Pexels
  • Freeimages
  • Unsplash
  • Flickr
  • Pickup Image

 

Pixabay –

 ब्लॉग पोस्ट के लिए free images download करने के लिए Pixabay सबसे बढ़िया साईट है. Pixabay पर आपको बहुत सारी category की images मिल जाएगी. इस साईट से डाउनलोड की गयी images को आप बिना किसी  डर के इस्तेमाल कर सकते है. हम भी अपने ब्लॉग के लिए सबसे पहले इसी वेबसाइट पर जाकर इमेज सर्च करते है क्यूंकि यहाँ आपको बहुत ज्यादा results मिल जाते है.

 

FreeImages –

 Freeimages भी एक काफी बढ़िया साईट है. यहाँ से आप विभिन्न category की photos search box में type कर सर्च कर कर सकते है. इस साईट पर आपको high quality की images मिल जाएगी.

 

Pexels –

 Pexels इस वेबसाइट पर भी आपको अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए बेहतरीन क्वालिटी की photos मिल जाएगी. pexels पर मौजूद photos को आप free में download कर बिना किसी attribution के इस्तेमाल कर सकते है. यहाँ आपको - nature, food, travel, health blog आदि से रिलेटेड बहुत अच्छे फोटोज मिल जाते है.

 

Unsplash -

 Unsplash ये भी एक बहुत बढ़िया साईट जहाँ से आप free photos ब्लॉग में इस्तेमाल के लिए डाउनलोड कर सकते है. इस साईट पर आपको cc license वाली बहुत सारी केटेगरी की अच्छी क्वालिटी की images मिल जाएगी. इस साइट्स से इमेज डाउनलोड करने से पहले आप उसके लाइसेंस की जानकारी जरुर चेक करले.

 

Flickr –

 ये साईट भी मुझे काफी पसंद है इस पर भी आपको काफी बढ़िया क्वालिटी की ढेर सारे  फोटोज free में मिल जाती है आप जिस केटेगरी की फोटो डाउनलोड करना चाहते है उसे सर्च बॉक्स में टाइप करे और आपके सामने बहुत सारे इमेजेज ओपन हो जाएगी.

 

Pickup Image -

 Pickup Image इस वेबसाइट पर भी आपको विभिन्न category की high resolution वाली images मिल जाएगी. यहाँ से आप बिलकुल फ्री में images डाउनलोड कर अपने ब्लॉग पर इस्तेमाल कर सकते है.

 

 ऊपर दी गयी सभी साइट्स से आप अपने ब्लॉग के लिए फ्री में इमेजेज डाउनलोड कर सकते है इमेज इमेज डाउनलोड करने से पहले आप उसके लाइसेंस की जानकारी जरुर चेक करले कुछ इमेजेज तोह आप बिना किसी attribution के इस्तेमाल कर सकते है लेकिन कुछ में आपको image credit भी देना होता है.