Youtube Videos को Blog Post में embed कैसे करे

youtube video blog post me kaise embed kare


दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है की blogger post में youtube videos को कैसे embed करते है.

ब्लॉग पोस्ट से रिलेटेड विडियो ऐड करना SEO के लिए भी बढ़िया रहता है. लोग पोस्ट पढने के साथ ही विडियो देखकर आपके आर्टिकल को और अच्छी तरह समझ सकते है इससे रीडर्स का इंटरेस्ट बढ़ता है.

अगर आप ब्लॉगर पर कोई पोस्ट लिख रहे है और तोह उसमे image के साथ ही आप उस पोस्ट से रिलेटेड video भी embed कर सकते है. ब्लॉगर पोस्ट में विडियो लगाने के दो तरीके है एक तो video के embed code को post html editor में open कर add करना दूसरा तरीका डायरेक्ट डैशबोर्ड से सर्च कर विडियो ऐड करना.

हम आपको सबसे सरल और डायरेक्ट तरीका बताने वाले है जिसमे आप कुछ ही देर में बिना किसी परेशानी के किसी भी ब्लॉग पोस्ट में अपनी मन पसंद विडियो लगा पाएंगे चलिए जानते है.

यूट्यूब विडियो को ब्लॉगर ब्लॉग की पोस्ट में कैसे लगाये


ब्लॉगर पोस्ट में youtube से कोई भी विडियो आप बड़ी आसानी से नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर लगा सकते है.

  • सबसे पहले आप blogger dashboard में जिस भी पोस्ट में विडियो लगाना चाहते है उसे open करे.
  • अब ऊपर दिए options में से video वाले icon को select करे. यहाँ आपको दो ऑप्शन्स नजर आयेंगे – 1. Upload from computer 2. Youtube. यूट्यूब को सेलेक्ट करे.
  • अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमे आप search को select करे और search box में जाकर जो विडियो ऐड करना चाहते है वो टाइप करे.
  • search results में आई videos में से आप जो विडियो blog post में लगाना चाहते है उस choose कर नीचे select के बटन पर क्लिक करे.
  • इसके बाद वो विडियो आपके पोस्ट में add हो जाएगी आप पोस्ट में अपडेट कर preview में check भी कर सकते है.
यदि आप blogging के साथ ही youtube channel भी चलाते है जिसमे आप अपनी ब्लॉग पोस्ट से रिलेटेड वीडियोज डालते है तोह आप इन वीडियोस को अपने ब्लॉग पोस्ट में embed कर अपने चैनल के व्यूज बढ़ा सकते है साथ ही आपके चैनल का प्रमोशन भी हो जायेगा और आपके सब्सक्राइबर भी बढ़ेंगे साथ ही रीडर्स का आपकी पोस्ट में इंटरेस्ट भी बढेगा.


वैसे तो आपको अपने ब्लॉग पर किसी दुसरे के चैनल की विडियो embed नहीं करना चाहिए लेकिन यदि आपको इसकी आवश्यकता है तोह उस विडियो के मालिक से परमिशन जरुर लेना चाहिए.