Ananya Pandey : Liger अभिनेत्री अनन्या पाण्डेय की जीवनी

Ananya pandey biography in hindi

Biography of Bollywood Actress Ananya Pandey


अनन्या पाण्डेय बॉलीवुड हिंदी फिल्मो की अभिनेत्री और मॉडल है. ये हिंदी फिल्मो के मशहूर अभिनेता चंकी पाण्डेय की बेटी है. अनन्या ने करण जोहर की फिल्म "स्टूडेंट ऑफ़ दी इयर 2" से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की है.

अनन्या पाण्डेय का जन्म 30 अक्टूबर 1998 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. इनके पिता का नाम चंकी पाण्डेय और माँ का नाम भावना पाण्डेय है. इनकी एक बहन भी है. अनन्या ने अपनी पढाई मुंबई के धीरुभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल से की है.

फ़िल्मी करियर -

अनन्या पाण्डेय ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करण जोहर की फिल्म "स्टूडेंट ऑफ़ दी इयर 2" से की इस फिल्म में अनन्या के साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नयी अभिनेत्री तारा सुतारिया भी थी. ये फिल्म 2019  में रिलीज़ हुयी थी. अनन्या की पहली फिल्म लोगो को कुछ ख़ास पसंद तोह नहीं आई लेकिन सोशल मीडिया पर अनन्या के फँस की संख्या काफी बढ़ गयी.

2019 में ही इनकी एक और फिल्म आई जिसका नाम था "पति पत्नी और वोह" जिसमे इनके साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेड्नेकर ने भी काम किया था. फिल्मो के साथ ही अनन्या कई ब्रांड्स के लिए advertisement भी करती है.

अनन्या पाण्डेय से जुडी अन्य बाते – अनन्या को निजी जीवन में अपने दोस्तों के साथ घूमना फिरना और खाना पीना पसंद है. इसके साथ ही इन्हें डांसिंग और किताबे पढना और फिल्मे देखने का भी शौक है. बॉलीवुड के साथ ही इन्हें हॉलीवुड की फिल्मे भी देखना काफी पसंद है.

Ananya Pandey’s Films –

  • Student of the Year 2 – 2019
  • Pati Patni aur Woh – 2019
  • Khaali Peeli – 2020
  • Liger - 2022