Hindi blog earning in India


दोस्तों अगर आप एक हिंदी ब्लॉग शुरू करना चाह रहे है तोह आपके मन में ये सवाल जरुर उठता होगा की हम हिंदी ब्लॉग से कितना पैसा कमा सकते है. इस पोस्ट में हम आपके इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे.

 हर व्यक्ति का सपना होता है की जल्द से जल्द वो अपने ब्लॉग से पैसा कमाना शुरू करे. ब्लॉग से पैसे कई तरह से कमाए जा सकते है लेकिन जो सबसे पॉपुलर तरीका है वो है अपने ब्लॉग पर एड्स लगाकर पैसा कमाना.

 जैसा की आप जानते है हिंदी ब्लॉग पर सबसे ज्यादा पैसे देने वाला adnetwork adsense है लेकिन adsense का अप्रूवल इतनी आसानी से नहीं मिलता इसके लिए आपके ब्लॉग को adsense approval के लिए सभी शर्तो को पूरा करना होता है.

 मान लिया आपको adsense का अप्रूवल मिल गया और आपके ब्लॉग पर एड्स दिखना चालू हो गए अब प्रश्न उठता है की मै अपने ब्लॉग से कितना पैसा क़मा पायूँगा.

 adsense से होने वाली कमाई पूरी तरह आपके ब्लॉग के ट्रैफिक और niche पर निर्भर होती इसके साथ ही आपने अपने ब्लॉग पर किस तरह से लगाये है वो भी निर्भर करता है.


एक हज़ार पेज व्यूज से कितना कमा सकते है –

 भारत में हिंदी ब्लॉग पर इंग्लिश ब्लॉग के मुकाबले काफी कम CPC ( Cost Per Click ) मिलती है हिंदी ब्लॉग के लिए CPC लगभग 0.03 से 0.2 के बीच मिलती है. दोस्तों यहाँ हम आपको एक उधारण से समझाते है जिससे आपको एक अंदाजा हो जायेगा

 मान लिया आपके ब्लॉग ब्लॉग पर रोज एक हज़ार pageviews पर ads दिखते है और आपकी adsense CPC 0.05 $ है और CTR 5 % है तोह एक हज़ार pageviews पर 50 ads click आयेंगे जिससे आपकी एक दिन की कमाई

0.05 X 50 = 2.5 $

 इस प्रकार एक हज़ार pageviews पर आपको 2.5 $ यानी लगभग 180 रूपए की कमाई होगी

एक महीने में  2.5 $ X 30 = 75 $ ( लगभग 5500 रूपए ) की कमाई होगी.

कम ज्यादा भी हो सकती है इनकम –

 ऊपर हमने केवल एक example के जरिये आपको समझाए है actual कमाई कम या ज्यादा भी हो सकती है ये चीज निर्भर है adsense CPC और CTR के रेट पर. सामान्यतया टेक ब्लॉग की CPC ज्यादा होती है और एक कहानी और शायरी वाले ब्लॉग की CPC कम मिलती है जिससे टेक ब्लॉग वालो की कम व्यूज पर भी ज्यादा कमाई हो जाती है.


 दोस्तों उम्मीद है इस पोस्ट में दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुयी होगी ब्लॉग पर आने और अपना समय देने के लिए आपका धन्यवाद !