Aarogya Setu App -
कोरोना
( COVID 19) जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने
के लिए भारत में स्वास्थ मंत्रालय द्वारा
आरोग्य सेतु एप्प लांच किया है. इस एप्प को कोरोना से लड़ने में काफी मददगार माना
जा रहा है. इस एप्प के माध्यम से आप पता लगा पाएंगे की आपको कोरोना टेस्ट की जरुरत
है या नहीं साथ इसमें आपको इस बीमारी के लक्षण और बचाव की भी जानकारी मिलेगी.
Aarogya Setu App कैसे डाउनलोड करे –
आरोग्य
सेतु एप्प एंड्राइड और iphone दोनों ही प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध है. इसे आप
google playstore और IOS app store में जाकर सर्च कर डाउनलोड और इस्न्ताल्ल कर
सकते है. इस एप्प को अबतक एक करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके है.
आरोग्य
सेतु एप्प का उपयोग कैसे करे –
- आरोग्य सेतु एप्प को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करे. यहाँ आपको कई साड़ी भारतीय भाषाओं के आप्शन मिलेंगे यहाँ से आप अपनी भाषा सेलेक्ट करे.
- इसके बाद दिए गए नियमो को ध्यान से पढ़े और आगे बढे.
- इसके बाद आपको app permissions के बारे में जानकारी दिखाई देगी इसे आपको सहमती देनी है.
- इसे बाद आपको मोबाइल नंबर के द्वारा रजिस्टर्ड करना है इसके लिए आप अपना नंबर स्क्रीन पर दर्ज कर submit करे और OTP को वेरीफाई करे. अब इस एप्प पर आपका अकाउंट बन गया है.
एप्प
काम कैसे करता है –
इस
एप्प में यदि आपको Green Screen नजर आये तोह इसका मतलब है आप पूरी तरह safe zone
में है आप किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आये है. आपको Corona test
की जरुरत नहीं है.
वाही
दूसरी तरफ यदि आपको लाल या पीले रंग की स्क्रीन दिखाई दे तोह इसका मतलब है आप उच्च
जोखिम स्तर में है. आप खुद को अलग करले और जल्द से जल्द अपनी जाँच कराये.
इसमें
आप सेल्फ असेसमेंट टेस्ट भी कर सकते है इसमें आप लक्षणों के आधार पर सवालों की
जवाब देकर अपना टेस्ट कर सकते है.
इस
सेल्फ टेस्ट में आपसे उम्र , रोग और उसके लक्षण , ट्रेवल हिस्ट्री जैसी जानकारी
मांगी जाती है फिर आपको बताया जाता है की आपको टेस्ट करना है या नहीं.
कोरोना
वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आरोग्य
सेतु एप्प काफी कारगर साबित हो सकती है इसलिए आप इसे अपना मोबाइल में जरुर डाउनलोड
करले और खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखे.
