निरहुआ दिनेश लाला यादव की जीवनी | Nirahua Biography in hindi

निरहुआ की जीवनी : दिनेश लाल यादव जिन्हें लोग निरहुआ के नाम से ज्यादा जानते है एक भोजपुरी फिल्म अभिनेता , गायक और राजनेता है. निरहुआ भोजपुरी फिल्मो के सबसे बड़े सुपरस्टार अभिनेताओं में से एक है. 2008 में आई फिल्म निरहुआ रिक्शावाला की अपार सफलता ने इन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.


निरहुआ दिनेश लाला यादव की जीवनी | Nirahua Biography in hindi

निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 को गाजीपुर , उत्तरप्रदेश में हुआ था. इनके पिता का नाम कुमार यादव और माँ का नाम चंद्रा ज्योति यादव है. निरहुआ ने आपना काफी बचपन कोलकाता में गुजारा इनके पिता यही एक फैक्ट्री में काम करते थे. इन्होने अपनी पढाई भी बंगाल से ही की है.

भोजपुरी फ़िल्मी करियर निरहुआ ने अपने भोजपुरी फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2006 में आई फिल्म चलत मुसाफिर मोह लियो रे में सहायक कलाकार के तौर पर की थी. इसके बाद 2008 में आई फिल्म निरहुआ रिक्शावाला जिसमे दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिका में थे ने जबरदस्त सफलता हासिल की इसी फिल्म ने निरहुआ को सुपरस्टार बना दिया.

दिनेश लाल यादव की को जुबली स्टार के नाम से भी जाना जाता है. इनकी निरहुआ हिन्दुस्तानी , पटना से पकिस्तान , गुलामी , आशिक आवारा , लल्लू की लैला जैसी फिल्मो को दर्शको में खूब पसंद किया.

निरहुआ ने लगभग हर बड़ी भोजपुरी अभिनेत्री के साथ काम किया है. इन्होने पाखी हेगड़े और आम्रपाली दुबे के साथ सबसे ज्यादा फिल्मे की है. 2012 में आई भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में इन्होने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था. इन्होने कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 6 में भी भाग लिया था.

राजनितिक करियर : 2019 में निरहुआ ने राजनीती में प्रवेश किया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इन्हें आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया ये चुनाव इन्होने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ा था. चुनाव के दौरान निरहुआ अपने बयानों के कारण काफी चर्चा में भी रहे इन्होने ये तक कह दिया की मुझे हराने वाला पैदा ही नहीं हुआ. चुनाव परिणाम आने के बाद ये बड़े अंतर से अखिलेश यादव से हार गए.

2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव में इन्होने आजमगढ़ से फिर से चुनाव लड़ा और इस बार जीत दर्ज कर संसद भवन पहुंच गए.

अवार्ड्स : निरहुआ को इनके फ़िल्मी करियर में कई अवार्ड भी मिल चुके है . 2016 में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान "यश भारती सम्मान अवार्ड" से समानित किया.

दिनेश लाल यादव ने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर जो सफलता हासिल की है वो वाकई सराहनीय योग्य है, आज भले ही इनके पास महँगी कारे और बंगले है लेकिन एक वक़्त था जब इनके पास साइकिल तक नहीं थी.

Nirahua Dinesh Lal Yadav Biography in hindi

  • Born – 2 February 1979
  • Birth Place – Ghazipur, Uttar Pradesh
  • Occupation – Actor, Singer and Politician
  • Debut Film – Chalat Musafir Moh Liya Re -2006

Nirahua's Popular Bhojpuri Movies Name 

  1. Nirahua Rickshaw Wala – 2008
  2. Saat Saheliyan – 2009
  3. Aak Ke Karan Arjun – 2010
  4. Dushmani – 2011
  5. Rakhwala – 2013
  6. Nirahua Hindustani – 2014
  7. Patna Se Palistan – 2015
  8. Raja Babu – 2015
  9. Ghulami – 2015
  10. Bam Bam Bol Raha Hai Kashi – 2016
  11. Ram Lakhan – 2016
  12. Lallu Ki Laila -2019