![]() |
| image - social media |
Karishma Tanna Biography
- Born – 21 Decmeber 1983, Mumbai
- Occupation – Actress, Model and Host
- Debut Bollywood Film – Dosti: Friends Forever (2005)
करिश्मा तन्ना एक भारतीय अभिनेत्री , मॉडल और होस्ट है. इन्होने मुख्यता हिंदी फिल्मो और टीवी शोज में काम किया है. इन्होने कई सारे रियलिटी शोज में भी प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया है.
करिश्मा तन्ना का जन्म 21 दिसम्बर 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. इन्होने अपनी पढाई मुंबई से ही की है. 2012 में इनके पिता जी के देहांत के बाद से ये ये अपनी माँ के साथ ही रह रही है.
टीवी करियर –
करिश्मा ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत बालाजी टेलेफिल्म्स के सीरियल "क्योंकि सास भी कभी बहु थी" से की थी. इसके साथ ही इन्होने सहारा वन चैनल पर प्रसारित सीरियल "कही तो मिलेंगे" में भी काम किया था. करिश्मा को "कोई दिल में है" सीरियल में लीड रोल मिला जिसमे इन्होने कृतिका का किरदार निभाया था. इनके अलावा इन्होने अन्य बहुत सारे सीरियलों में भी काम किया है.
करिश्मा तन्ना ने कई टीवी शोज जिसमे 2008 में कांटे की टक्कर 2009 में "कॉमेडी चैंपियंस" और "इंडिया मैजिक स्टार " को होस्ट किया था. इसके साथ ही इन्होने कई टीवी शोज में गेस्ट कलाकार की भी भूमिका निभाई है.
तन्ना ने कई रियलिटी शोज में भी भाग लिया है जिसमे 2020 में कलर्स टीवी के शो "खतरों के खिलाडी" सीजन 10 और 2014 में "बिग बॉस 8" शामिल है इसके साथ ही इन्होने "नच बलिये 7 " में उपेन पटेल के साथ हिस्सा लिया था. 2016 में "झलक दिखलाजा ९" में भी ये दिखाई पड़ी थी.
फ़िल्मी करियर –
टीवी के अलावा इन्होने फिल्मो में काम किया है तन्ना की पहली बॉलीवुड फिल्म 2005 में आई दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर से की थी. इसके बाद 2013 में आई "ग्रैंड मस्ती" में भी इन्होने काम किया था संजय दत्त की बायोपिक फिल्म "संजू" में भी ये नजर आई थी.
करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है ये अपनी खुबसूरत तस्वीरे शेयर करती रहती है. instagram पर इनके अच्छे खासे फॉलोअर्स है.
करिश्मा तन्ना को इनके काम के लिए कई अवार्ड्स और सम्मान भी मिल चुके है. इन्हें बिग बॉस के लिए टेलीविज़न स्टाइल अवार्ड और फिट एक्ट्रेस के लिए जी गोल्ड अवार्ड मिल चूका है. इन्होने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनायीं है.
