Disha Patani facts in hindi | दिशा पाटनी से जुड़े रोचक तथ्य
दिशा पाटनी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है इन्होने काफी कम समय में ही सफलता की ऊँचाइयाँ हासिल कर ली है. इन्होने अपनी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है . आज बॉलीवुड में दिशा अपनी फिटनेस , खूबसूरती और बोल्ड अंदाज़ के कारण जानी जाती है. इस पोस्ट में हम आपको दिशा पाटनी से जुडी कुछ रोचक जानकारी देने वाले है जिससे आप इनसे जुडी कुछ अनोखी बाते जान सके.
Facts about Disha Patani in Hindi
- दिशा पाटनी का जन्म 13 june 1992 को बरेली , उत्तर प्रदेश में हुआ था.
- इन्होने लखनऊ के एमिटी विश्वविद्यालय से बी टेक किया है.
- पढाई के दौरान ही इन्होने मॉडलिंग कांटेस्ट में हिस्सा लिया जिसमे ये विजेता रही.
- दिशा पाटनी की सबसे पहली फिल्म तेलुगु भाषा की फिल्म Loafer थी जोकि 2015 में आई थी.
- बॉलीवुड में इनकी पहली हिंदी फिल्म थी M.S. Dhoni: The Untold Story जोकि 2016 में आई थी ये फिल्म भारतीय क्रिकेट खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म थी.
- दिशा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 2 में काम किया था ये फिल्म भी इनके करियर की सबसे सफल फिल्म रही.
- दिशा पाटनी ने chinese अभिनेता Jackie Chan के साथ भी काम किया है इस फिल्म का नाम था Kung fu Yoga इस फिल्म ने चाइना बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी थे.
- दिशा पाटनी अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देती है ये रेगुलर जिम और एक्सरसाइज करती है और इसके विडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करती रहती है.
- दिशा पाटनी एक बेहतरीन डांसर भी है.
- दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है सोशल मीडिया पर इनके फैन की संख्या बहुत ज्यादा है. instagram पर इनके followers की संख्या 40 million से ज्यादा है.
- दिशा पाटनी अपने हॉट और बोल्ड फोटोशूट की वजह से काफी चर्चा में रहती है. कई बार लोग इन्हें ट्रोल भी करते है.
उम्मीद है दिशा पाटनी से जुडी जानकारी आपको पसंद आई होगी ब्लॉग पर विजिट करने के लिए आपका धन्यवाद !