Tejas Express Train : लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहली प्राइवेट ट्रेन

TEJAS TRAIN KI JAANKARI - LUCKNOW TO DELHI

तेजस एक्सप्रेस की जानकारी 

देश की पहली कार्पोरेट ट्रेन तेजस की शुरुआत हो चुकी है. तेजस देश में चलने वाली पहली प्राइवेट ट्रेन है जोकि लखनऊ से दिल्ली के बीच चलायी गयी है. लखनऊ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ट्रेन को लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.

तेजस लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली अब तक की सबसे फास्टेस्ट ट्रेन है. लखनऊ से दिल्ली तक की दुरी ये ट्रेन सिर्फ सवा छह घंटे में तय करेगी. बीच में ये ट्रेन सिर्फ दो जगह कानपूर और गाजियाबाद स्टेशन में कुछ देर के लिए रुकेगी.

क्या है टाइमिंग –

टाइमिंग की बात करे तोह लखनऊ के चारबाग स्टेशन से ये ट्रेन सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर छुटेगी और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुचेगी. इस बीच ट्रेन 7 बजकर 20 मिनट पर कानपूर पहुचेगी जहाँ ये पांच मिनट रुकेगी इसके बाद ट्रेन 11 बजकर 43 मिनट पर गाजियाबाद पहुंचेगी जहाँ ये सिर्फ दो मिनट रुकेगी इसके बाद सीधे अपने गंतव्य स्थान दिल्ली पहुचेगी.

वापसी में ये ट्रेन दिल्ली से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी और रात 10 बजकर 5 मिनट पर लखनऊ स्टेशन पहुचेगी.

लेट होने पर मिलेगा मुआवजा –

तेजस ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा भी मिलेगा. एक घंटे ट्रेन लेट होने पर 100 रूपए वापस होंगे और दो घंटा लेट होने पर 250 रूपए मुआवजा दिया जायेगा. इसके साथ ही 25 लाख रूपए का मुफ्त बीमा भी होगा.

क्या सुविधाए मिलेंगी –

तेजस पूरी तरह से एयर कंडीशन ट्रेन है. इस ट्रेन में यात्रियों को हवाईजहाज़ जैसी सुविधाए दी जाएँगी. इसमें यात्रियों की सहायता के लिए स्टाफ मौजूद रहेगा. इस ट्रेन में आपको खान–पान की बहुत अच्छी व्यवस्था मिलेगी. इसके साथ ही यात्रियों सफ़र के दौरान पढने के लिए न्यूज़ पेपर और मैगज़ीन भी मिलेगा.

हफ्ते में छह दिन चलेगी –

मंगलवार को छोड़कर तेजस हफ्ते में छह दिन चलेगी.

कितना है किराया –

तेजस का किराया इसमें मौजूद सुविधायो के कारन थोडा ज्यादा है लखनऊ से दिल्ली तक का इसमें एसी चेयर कार का किराया 1,125 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2310 रूपए है.
(नोट –किराया राशि में बदलाव संभव है)

यदि आपने तेजस ट्रेन में सफ़र किया है तोह आप अपना एक्सपीरियंस कमेंट कर शेयर कर सकते है पोस्ट पढने के लिए आपका धन्यवाद!


Tejas train. Indian Railway. IRCTC. भारतीय रेल