Spotify क्या है ? इसका इस्तेमाल कैसे करे

spotify kya hai . spotify ko kaise istemaal kare

Spotify -


Spotify एक ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफार्म है. दुनियाभर में spotify के लाखो यूजर्स है. इसमें आप अपनी भाषा और केटेगरी के हिसाब से अपने मनपसंद गानों का आनंद उठा सकते है. भारत में भी spotify तेजी से पोपुलर हो रहा है.

Spotify क्या है ?


Spotify एक म्यूजिक प्लेटफार्म है इसमें आप अनेक भाषाओं के गाने सुन सकते है. spotify से गाने सुनने के लिए आपको इसकी spotify app डाउनलोड करनी होगी. इस app से आप फ्री में गाने सुन सकते है लेकिन एडवांस features के इस्तेमाल के लिए आपको पैसे देने होंगे.

Spotify का इस्तेमाल कैसे करते है –


Spotify से अपने मोबाइल में गाने सुनने के लिए आपको इसकी app  google play store से जाकर डाउनलोड करनी होगी. playstore से इस app डाउनलोड और इनस्टॉल करने के बाद आप इस app को ओपन करे.

एप्प ओपन करने पर आपको अकाउंट create करना होगा. यहाँ आप email या facebook के जरिये अपना अकाउंट बना सकते है. अकाउंट क्रिएट करने के बाद आप इस एप्प का उपयोग करने के लिए तैयार है.

Spotify App के फीचर –


Spotify app में अनेक भाषाओं जैसे – हिंदी , अंग्रेजी , तमिल, तेलुगु, मलयालम और भी बहुत सारे गाने सुन सकते है. इसमें आप अलग – अलग category के हिसाब से भी गाने सेलेक्ट कर सकते है.


Free और Premium Member –


आप इस एप्प को फ्री और प्रीमियम दोनों तरह से यूज़ कर सकते है. free version में आपको गानों के साथ ads भी दिखाए जाते है. फ्री मेम्बर्स को गाने डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी जाती.


प्रीमियम वर्जन के इस्तेमाल के लिए आपको दिन , हफ्ते या महीने के हिसाब से अपना प्लान चुनना होता है जिसके रेट अलग – अलग होते है. प्रीमियम वर्जन में आपको हाई क्वालिटी और बिना एड्स के गाने सुनने को मिलेंगे. इसके साथ ही आपको song download करने की सुविधा देता है. जिससे आप ऑफलाइन भी अपने मनपसंद गाने सुन सकते है.