Shubhangi Atre Biography –
- Born – 11 April 1981 – Indore, Madhya Pradesh
- Occupation – Actress
सुभांगी अत्रे एक मशहूर भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है. इन्हें लोग कॉमेडी टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है की वजह से सबसे ज्यादा जानते है. इस सीरियल में इनके किरदार का नाम अंगूरी तिवारी है और इनका एक बड़ा ही फेमस डायलाग है सही पकडे है.
सुभांगी अत्रे का जन्म 11 अप्रैल 1981 को इंदौर , मध्य प्रदेश में हुआ था. इन्होने पढाई में MBA किया हुआ है. इनके परिवार में इनके पति पियूष पूरे और एक बेटी है.
टीवी करियर –
सुभांगी जी ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में एकता कपूर के सीरियल कसौटी ज़िन्दगी की से की थी. इसके बाद 2007 में इन्हें स्टार प्लस के शो कस्तूरी में काम करने का मौका मिला जिसमे इन्होने मुख्य किरदार निभाया था. एक और सीरियल हवन में इन्होने नेगेटिव रोल प्ले किया था.
2013 में इन्होने सब टीवी के शो चिड़ियाघर में कोयल का किरदार निभाया इस सीरियल में ये किरदार पहले शिल्पा शिंदे निभा रही थी इनके शो से हटने के बाद सुभांगी को ये रोल ऑफर हुआ.
सुभांगी अत्रे को लोग अगर सबसे ज्यादा किसी सीरियल की वजह से जानते है वो है & टीवी के कॉमेडी सीरियल भाभी जी घर पर है. इसमें इनके किरदार का नाम अंगूरी मनमोहन तिवारी है. इस शो से ये 2016 से जुडी हुई है. इससे पहले ये किरदार शिल्पा शिंदे अदा कर रही थी इनके हटने के बाद सुभांगी को ये रोल मिला. इन्होने अंगूरी का किरदार इतना बखूबी निभाया की लोग पहले वाली अंगूरी को भूल ही गए.
