ICICI Bank का बैलेंस पता करे मिस्ड कॉल से
आईसीआईसीआई बैंक प्राइवेट सेक्टर के सबसे प्रमख बैंकों में से एक है , जिसकी हज़ारो शाखाये और एटीएम पुरे भारत में मौजूद है. आईसीआईसीआई बैंक अपने कस्टमर्स को सभी प्रकार की आधुनिक और डिजिटल बैंकिंग सेवाए प्रदान कर रहा है. बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने मिस्ड कॉल से बैंक बैलेंस पता करने की सुविधा भी दे रखी है.
वो सभी कस्टमर्स जिनका आईसीआईसीआई बैंक में एक्टिव अकाउंट है missed call balance check service का लाभ उठा सकते है. इस सर्विस के माध्यम से आप जब चाहे किसी भी समय अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक के नंबर पर मिस्ड कॉल कर अपना बैंक बैलेंस पता कर सकते है.
ICICI Bank Balance Check Missed Call Number
9594612612
आईसीआईसीआई बैंक में अपना बैलेंस जानने के लिए आप ऊपर दिए नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करे. कॉल करने पर आपको रिंग सुनाई देगी और आपकी कॉल ऑटो डिसकनेक्ट हो जाएगी. इसके कुछ ही देर बाद आपके मोबाइल पर एक SMS प्राप्त होगा जिसमे आपको अपने बैंक बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.
ICICI Bank Mini Statement Check Number
9594613613
बैलेंस चेक की ही तरह आप मिनी स्टेटमेंट भी प्राप्त कर सकते है. इसके लिए आपको ऊपर दिए मिनी स्टेटमेंट चेक नंबर पर मिस्ड कॉल कर है. आपके मोबाइल पर एक मेसेज आएगा जिसमे आपको मिनी स्टेटमेंट ( Last three transaction ) की जानकारी मिल जाएगी.
आईसीआईसीआई बैंक में मिस्ड कॉल से बैलेंस पता करने के लिए सबसे पहले आप अपना मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड करे. ये काम आप बैंक ब्रांच में जाकर आसानी से कर सकते है. इसके सर्विस के लिए आपको कुछ भी चार्ज नहीं देना पड़ता सभी कस्टमर्स के लिए ये सेवा बिलकुल मुफ्त है.
ICICI Bank Balance पता करने के अन्य तरीके
ICICI Bank का बैलेंस आप अन्य तरीके जैसे – नेट बैंकिंग , पासबुक , एटीएम मशीन और मोबाइल बैंकिंग से भी पता कर सकते है लेकिन सबसे तेज और आसान मिस्ड कॉल सर्विस ही है. ये काम आप अपने बेसिक फ़ोन से भी कर सकते है
ICICI Bank Balance Enquiry & Mini Statement Check Number
