Bullet Baba Temple Rajasthan | बुलेट बाबा मंदिर यहाँ होती है मोटरसाइकिल की पूजा

bullet baba om banna temple rajasthan


Bullet Baba Temple Rajasthan : राजस्थान में जोधपुर - पाली हाईवे पर जोधपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर एक ऐसा मंदिर है जहाँ लोग एक मोटरसाइकिल की पूजा करते है ये मंदिर एक बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है यहाँ दूर – दूर से लोग बुलेट बाबा के दर्शन करने आते है.

बुलेट बाबा या ओम बन्ना मंदिर की कहानी 

ओम बन्ना मंदिर की कहानी बड़ी ही आश्चर्यजनक है कहते है १९८८ में एक युवक जिसका नाम ओम सिंह राठौड़ था इसी रास्ते से होकर अपनी मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 cc से अपने गाँव चोटिला जा रहा था रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकरा गयी इस दुर्घटना में ओम सिंह की मृत्यु हो गयी.

इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तोह वो उस मोटरसाइकिल को थाने में ले आई लेकिन दुसरे दिन वो मोटरसाइकिल थाने से गायब हो गयी और वापस उसी जगह मिली जहाँ उसका एक्सीडेंट हुआ था पुलिसवाले कुछ समझ ना सके और वापस उस मोटरसाइकिल को थाने ले आये और उसका पेट्रोल निकालकर जंजीर से बाँध दिया.

अगले दिन फिर से मोटरसाइकिल गायब और उसी दुर्घटना वाले स्थान पर पहुँच गयी. इस बात की चर्चा आस पास के इलाको में फ़ैल गयी स्थानीय लोगो और पुलिस ने इसे चमत्कार मानकर उस बुलेट मोटरसाइकिल को वही छोड़ दिया और इस स्थान पर एक मंदिर का निर्माण कराया गया इसे भगवान् की शक्ति मानकर लोग इस मोटरसाइकिल की पूजा करने लगे.

बुलेट बाबा मंदिर राजस्थान यहाँ होती है मोटरसाइकिल की पूजा

ओम सिंह राठौड़ के लिए भी यहाँ एक चबूतरे का निर्माण कराया गया जहाँ लोग फूल माला और दारू चढ़ावे के रूप में चढाते है. राजस्थान में राजपूत युवको को बन्ना कहाँ जाता है इसलिए इसे ओम बन्ना मंदिर के नाम से भी जाना जाता है.

मंदिर के रास्ते से गुजरने वाले वाहन सवार बुलेट बाबा के दर्शन जरुर करते है बाबा लोगो की दुर्घटना से रक्षा करते है.

यदि आप भी कभी जोधपुर जाए तोह बुलेट बाबा के दर्शन जरुर करे.


Om banna mandir. bullet baba temple pali jodhpur highway rajasthan.