Green Pin - ATM-Debit Card कैसे बनाये

green pin kaise banaye

Green PIN - Debit Card कैसे बनाये – पहले जब आपको डेबिट कार्ड मिलता था तोह उसके साथ आपको temporary PIN number भी दिया जाता था जिसकी सहायता से आप नया PIN generate कर सकते थे. लेकिन वर्तमान में जो डेबिट कार्ड बनाये जा रहे है इनमे आपको अलग से पिन नहीं दिया जाता. अब आपको ग्रीन पिन generate करना पड़ता है. उसके बाद नया पिन सेट करने के बाद ही आप अपने कार्ड का उपयोग पैसे निकालने के लिए कर पाएंगे.

Green PIN डेबिट कार्ड का पिन generate करने की एक प्रक्रिया जिसे हम एटीएम मशीन पर जाकर कर सकते है. सभी बैंकों में Green PIN बनाने की प्रक्रिया लगभग एक सी ही होती है. आप उसी बैंक के एटीएम से ये काम कर सकते है जिस बैंक का कार्ड आपके पास है. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरुरत पड़ेगी क्युकी इस पर एक OTP भेजा जाता है जिसे आपको validate करना होता है.

Green PIN बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक अकाउंट वाले ATM machine पर जाना है. ध्यान रहे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाला फ़ोन साथ में ले जाना ना भूले.

एटीएम पर ग्रीन पिन कैसे बनाये स्टेप बाय स्टेप 

 स्टेप 1:  अपना डेबिट कार्ड मशीन में इन्सर्ट करे

 स्टेप 2:  अपनी भाषा चुने

 स्टेप 3:  अब आपको सामने स्क्रीन पर दो आप्शन दिखाई देंगे . Enter PIN और (Forgot/Create PIN) Green PIN” यहाँ आप “(Forgot/Create PIN) Green PIN” वाला आप्शन सेलेक्ट करे.

 स्टेप 4:  इसके बाद आपको फिर से दो आप्शन नजर आयेंगे. Generate OTP और Validate OTP
यहाँ आपको "Generate OTP" को सेलेक्ट करना है. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक 6 डिजिट OTP आएगा.

 स्टेप 5: अब एक बार फिर डेबिट कार्ड को मशीन में इन्सर्ट करे और language सेलेक्ट करे.

 स्टेप 6:  स्क्रीन पर दिख रहे दो विकल्पों में से “(Forgot/Create PIN) Green PIN” को चुने.

 स्टेप 7: इसके बाद “Validate OTP” को सेलेक्ट करे. अब अपने मोबाइल पर आये 6 digit OTP को दर्ज कर continue करे.

 स्टेप 8: अगली स्क्रीन पर “Please enter new PIN” का option दिखाई देगा.
यहाँ आपको अपना नया 4 digit PIN डालना है.

 स्टेप 9: अगली स्क्रीन “ Please re-enter new PIN” एक बार फिर से वही PIN डालना है.

 स्टेप 10: अगली स्क्रीन पर आपको "The PIN is Changed / Created successfully” का मेसेज शो होगा जिसका मतलब है आपने सफलतापूर्वक अपना नया पिन बना लिया है.

अब आप इस पिन की सहायता से किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकते है.

ये पढ़े :-