कियारा आडवाणी की जीवनी | Kiara Advani Biography in Hindi

kiara advani image
image- instagram


Kiara Advani Biography : कियारा आडवानी हिंदी फिल्मो की मशहूर अभिनेत्री है. 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह की अपार सफलता से कियारा को सबसे ज्यादा प्रसिद्धी मिली. इन्होने हिंदी के साथ ही तेलुगु सिनेमा और वेब सीरीज में भी काम किया है.

कियारा आडवाणी की जीवनी | Kiara Advani Biography in Hindi

कियारा आडवाणी का जन्म मुंबई , महाराष्ट्र में 31 जुलाई 1992 को हुआ था.इनके पिता का नाम जगदीप आडवाणी और माँ का नाम जेनेविव जाफरी है. इनके पिता एक बिजनेसमैन और माता जी टीचर है. इनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम मिशाल आडवाणी है.

कियारा का वास्तविक नाम आलिया आडवानी है लेकिन बॉलीवुड में अलिया भट्ट इतनी प्रसिद्ध है इसलिए बॉलीवुड में डेब्यू के लिए और अपनी अलग पहचान के लिए इन्होने अपना नाम कियारा आडवानी रख लिया.

इन्होने अपनी स्कूली पढाई मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कैनन स्कूल से की है और स्नातक जय हिन्द कॉलेज ऑफ़ मास कम्युनिकेशन , मुंबई से किया है. कियारा पढाई में काफी होशियार थी लेकिन इनका मन एक्टिंग की तरफ था इसके लिए इन्होने एक्टिंग स्कूल से अभिनय की ट्रेनिंग भी ली है.



फ़िल्मी करियर – कियारा आडवाणी की जीवनी

कियारा आडवानी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म फगली से की थी. ये फिल्म कुछ ख़ास सफल नहीं हुयी लेकिन कियारा को बॉलीवुड में एक पहचान तोह मिल ही गयी. इसके बाद इन्होने भारतीय क्रिकेट खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म "दी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ एम् एस धोनी" में काम किया इस फिल्म में इन्होने सुशांत सिंह राजपूत जिन्होंने धोनी की भूमिका निभाई थी के साथ काम किया इस फिल्म इनका किरदार साक्षी धोनी की पत्नी का था. एम् एस धोनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही.

2019 में आई फिल्म "कबीर सिंह" कियारा की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई. इस फिल्म में इन्होने अभिनेता शहीद कपूर के साथ काम किया है. कबीर सिंह में इन्होने प्रीती का किरदार निभाया था. ये फिल्म दर्शको को काफी पसंद आई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की.

कबीर सिंह के बाद इनकी एक और फिल्म आई है जिसका नाम "गुड न्यूज़" है इस फिल्म में इनके साथ अक्षय कुमार , करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ भी है. ये फिल्म एक कॉमेडी फॅमिली ड्रामा है.

बॉलीवुड हिंदी फिल्मो के अलावा इन्होने तेलुगु सिनेमा में भी काम किया है साथ ही Netflix की वेब सीरीज – "लस्ट स्टोरीज" में भी काम किया है. 

Kiara Advani Films

  • Fugly
  • Kabir Singh
  • M.S. Dhoni: The Untold Story
  • Machine
  • Good Newwz
  • Laxmi Bomb
  • Jug Jug Jiyo

Kiara Advani Wiki - Click Here
Kiara Advani Instagram -  @kiaraaliaadvani
Kiara Advani Twitter - @advani_kiara