Airtel prepaid mobile number online recharge : दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है की कैसे आप अपना एयरटेल प्रीपेड मोबाइल नंबर ऑनलाइन घर बैठे ही कैसे रिचार्ज कर सकते है. ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज करने के कई तरीके है. हम यहाँ आपको सबसे तेज , आसान और सुरक्षित तरीके बताने वाले है.
Airtel की वेबसाइट के द्वारा रिचार्ज करे
- airtel की वेबसाइट पर विजिट करे.
- यहाँ अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे और नीचे अमाउंट दर्ज करे. browse offers के जरिये आप अपने लिए उपलब्ध बेस्ट ऑफर्स की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है इसमें आपको कॉल , डाटा और अन्य मौजूद ऑफर्स को चुन सकते है.
- रिचार्ज अमाउंट सेलेक्ट करने के बाद proceed पर क्लिक करे.
- अगले पेज पर आपको कई सारे पेमेंट आप्शन मिलेंगे. जिसमे Debit card, Net banking , Paytm , Amazon Pay और UPI का आप्शन शामिल है. आपके पास जो साधन उपलब्ध हो उसे चुने.
- हम यहाँ आपको डेबिट कार्ड के माध्यम से रिचार्ज करना बताने वाले है. डेबिट कार्ड लगभग सभी के पास होता है.
- रिचार्ज करने के लिए डेबिट कार्ड को सेलेक्ट करे.
- इसके बाद अपना नाम जैसा कार्ड पर प्रिंट है दर्ज करे . 16 अंको का डेबिट कार्ड नंबर दर्ज करे . कार्ड की एक्सपायरी डेट डाले . कार्ड के पीछे दिए तीन अंको का cvv नंबर डाले . Continue to Pay पर क्लिक करे.
- अब आपके बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको सामने स्क्रीन पर इंटर कर submit कर देना है.
- इसके बाद आपको recharge successful का सन्देश दिखाई पड़ेगा जिसका मतलब है आपका मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक रिचार्ज हो गया.
