Paytm Platinum Rupay Debit Card Apply
Paytm Payment Bank में जब आप account open करते है, तोह आपको एक Virtual Rupay Debit Card भी मिलता है. इस वर्चुअल डेबिट कार्ड का उपयोग आप सभी ऑनलाइन पेमेंट साइट्स पर कर सकते है. लेकिन यदि आको कैश की जरुरत है तब आप क्या करेंगे. ग्राहकों की इसी परेशानी के हल के लिए Paytm Payment Bank ने physical यानी प्लास्टिक डेबिट कार्ड आर्डर करने की सुविधा भी दे रखी है.
यदि आपको भी एटीएम से पैसे निकालने या फिर मर्चेंट शॉप पेमेंट के लिए फिजिकल डेबिट कार्ड चाहिए तोह आप भी. Paytm Rupay Debit Card के लिए अप्लाई कर सकते है. ये कार्ड बिलकुल अन्य बैंकों के एटीएम कार्ड की तरह ही काम करता है. इस पर वो सभी जानकारी लिखी रहती है जो हर डेबिट कार्ड पर होती है जैसे – 16 digit card number , expiry date , cvv number और कार्ड धारक का नाम.
Paytm Platinum Rupay Debit Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे
- सबसे पहले आप Paytm App को ओपन करे और स्क्रीन पर नीचे दिख रहे आप्शन Bank पर क्लिक करे.
- Bank पर क्लिक करने पर आपको Virtual Patym Debit Card दिखाई देगा. इस पर क्लिक करे.
- अब आपको "Request Card" का आप्शन नजर आएगा इस पर क्लिक करे.

- अब आपको अपना वो एड्रेस डालना है जिस पते पर आप अपना कार्ड प्राप्त करना चाहते है. एड्रेस पूरा और बिलकुल सही - सही भरे.
- Address डालना के बाद आपको कार्ड के लिए पेमेंट करना करना है. इसके लिए "Proceed To Pay 125" पर क्लिक करे.
- Proceed To Pay पर क्लिक करने के बाद आपके paytm अकाउंट से 125 रूपए कट जायेंगे और आपकी request successfully send हो जाएगी.

ध्यान रहे Paytm Card के लिए अप्लाई करते समय आपके अकाउंट में 125 रूपए जरुर हो वर्ना request complete नहीं होगी.
Paytm ATM Debit Card आपके दिए एड्रेस पर 10 दिन के अन्दर आ जायेगा. आप इस पोस्ट को ट्रैक कर भी उसकी स्टेटस का पता लगा सकते है.
Paytm Platinum Rupay Debit Card के फायदे
- Paytm Debit Card से आप उन सभी online sites पर shopping और payment कर सकते है जहाँ Rupay Card accepted है.
- Paytm ATM Card से आप किसी भी बैंक के एटीएम मशीन से cash निकाल सकते है.
- POS machine payment – आप किसी भी शॉप पर कार्ड स्वाइप कर पेमेंट कर सकते है.
- Other Benefits – इस कार्ड के इस्तेमाल पर आपको कई सारे ऑफर्स जैसे - एक्स्ट्रा डिस्काउंट और कैशबैक भी मिलता है.
पेटीएम् कार्ड की लिमिट क्या है
Paytm Debit Card एक domestic debit card है. इसका उपयोग आप सिर्फ इंडिया में ही कर सकते है. इंटरनेशनल साइट्स और एटीएम मशीन पर ये कार्ड काम नहीं करेगा.
