दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है की favicon क्या होता है और अपने blogger blog में अपनी पसंद का favicon कैसे लगाये.
Favicon क्या होता है ?
Favicon किसी भी वेबसाइट की पहचान के लिए एक icon image होता है जिससे उस वेबसाइट या ब्लॉग को अलग पहचान मिलती है. जब भी हम कोई साईट ब्राउज़र में ओपन करते है तो ऊपर tab में टाइटल से पहले एक image दिखाई पड़ती है इसे ही favicon कहते है. आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है की favicon कहाँ पर दिखाई देता है.ब्लॉग या वेबसाइट में favicon लगाने के बहुत सारे फायदे है सबसे बड़ा फयदा ये है ही रीडर्स हमारी साईट को आसानी से पहचान जाते है यदि किसी को आपकी साईट अपनी browsing history में खोजनी है तोह वो फ़ेविकॉन देखकर आसानी से आपकी साईट को खोज पायेगा. इसी तरह bookmark में भी आसानी होती है.
Blogger blog में favicon कैसे लगाये
जैसा की आपको मालुम है ब्लॉगर एक फ्री ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म है जिस पर आप free में अपना blog बना सकते है और इसमें custom domain जोड़कर इसे professional लुक दे सकते है इसी तरह आप इसमें अपनी पसंद का favicon भी अपलोड कर सकते है जिससे आपका blog और अधिक professional नजर आएगा. ब्लॉगर में जो default favicon image होतो है उसमे blogger का logo लगा होता है.Favicon में आप खुद से डिजाईन की गयी कोई भी पिक्चर या लोगो अपलोड कर सकते है इस इमेज का आकर square और साइज़ 100 KB से कम होना चाहिए.
- सबसे पहले आप blogger blog में लॉग इन करे
- Dashboard में layout पर क्लिक करे
- Layout में सबसे पहले आपको Favicon का आप्शन ही नजर आएगा इसमें आपको Edit पर क्लिक करना है.
- अब Choose file पर क्लिक कर अपनी image सेलेक्ट कर अपलोड कर save कर दे.
- अब आप अपने फ़ेविकॉन को ब्लॉग preview कर चेक कर सकते है.
इस तरह आप बड़ी आसानी से अपने ब्लॉग पर अपनी पसंद का फ़ेविकॉन सेट कर उसे प्रोफेशनल बना सकते है. आप इसे जितनी बार चाहे बदल भी सकते है.