
Sara Ali Khan Biography in Hindi : सारा अली खान भारतीय फिल्म अभिनेत्री है जोकि हिंदी बॉलीवुड फिल्मो में काम करती है. सारा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी और शर्मीला टैगोर की पौत्री है. इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत २०१८ में आई फिल्म "केदारनाथ" से की थी.
सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुबई , महाराष्ट्र में हुआ था. इनके पिता का नाम सैफ अली खान और माँ का नाम अमृता सिंह है. इनके माता –पिता दोनों ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुडी हुए है. ये अभिनेत्री शर्मीला टैगोर की पोती है इनके दादा मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी है. सारा का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम इब्राहीम अली खान है. इनका एक सौतेला भाई भी जिसका नाम तैमुर अली खान है ये सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर का पुत्र है.
Sara Ali Khan जब नौ साल की थी तभी इनकी माँ और पिता का तलाक़ हो गया था. तलाक़ के बाद सारा अपनी माँ के साथ ही रही. सारा ने अपनी पढाई मुंबई और स्नातक कोलंबिया यूनिवर्सिटी से किया है. सारा ने बचपन में ही तय कर लिया था की इन्हें एक्ट्रेस बनना है. फिल्मो में आने से पहले सारा काफी मोटी थी फिट दिखने के लिए इन्होने अपना वजन घटाने में काफी म्हणत की और अब काफी फिट और सुन्दर नजर आती है.
फ़िल्मी करियर –
Sara Ali Khan ने अपने बॉलीवुड फ़िल्मी करियर की शुरुआत २०१८ में आई फिल्म केदारनाथ से की थी इस फिल्म में इन्होने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था. इनकी पहली ही फिल्म काफी विवादों में रही और उत्तराखंड में इसे बैन भी किया गया. इस फिल्म के लिए इन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला.
इसके बाद इसी साल इनकी एक और फिल्म आई जिसका नाम था सिम्बा. रोहित शेट्टी की इस एक्शन फिल्म में इन्होने रणवीर सिंह के साथ काम किया. सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नस किया और ये फिल्म जबरदस्त हित साबित हुयी. २०१९ में ये कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आजकल में नजर आने वाली है.
Sara Ali Khan Biography
- Born – 12 august 1995
- Occupation – Actress
- Parents – Saif Ali Khan – Amrita Singh
- Debut Film – Kedarnath (2018)
सारा अली खान की फिल्मे
- केदारनाथ – 2018
- सिम्बा – 2018
- लव आजकल – 2020
- कुली नंबर 1