नोरा फतेही की जीवनी | Nora Fatehi Biography in Hindi

nora fatehi biography hindi
image - instagram 

Nora Fatehi Biography in hindi नोरा फतेही एक बॉलीवुड अभिनेत्री , डांसर , मॉडल और सिंगर है. नोरा को लोग इनके आइटम नंबर्स की वजह से ज्यादा जानते है. नोरा बहुत ही कमाल की डांसर है सत्यमेव जयते का दिलबर गीत जिसमे इन्होने काम किया था काफी ज्यादा पसंद किया गया. इसके साथ ही हालही में स्ट्रीट डांसर 3डी का गाना गर्मी को भी youtube पर काफी पसंद किया जा रहा है.

नोरा फतेही की जीवनी | Nora Fatehi Biography in Hindi

नोरा एक कैनेडियन नागरिक है. नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था. ये एक मोरक्कन कैनेडियन परिवार से ताल्लुक रखती है. इन्होने हिंदी के साथ ही तेलुगु और मलयालम फिल्मो में भी काम किया है.

नोरा फतेही बायोग्राफी हिंदी में -नोरा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्म – "रोर : टाइगर्स ऑफ़ दी सुंदरबन" से की थी. इन्होने तेलुगु फिल्म की शुरुआत टेम्पर फिल्म में एक आइटम नंबर से की थी. इसके बाद इन्हें इमरान हाश्मी की फिल्म Mr.X में भी स्पेशल भूमिका निभाई थी. बाहुबली, किक 2, लोफर और शेर जैसी साउथ की में नोरा ने स्पेशल अपीयरेंस दिया है.

नोरा को सबसे ज्यादा पहचान अपने आइटम नंबर्स गानों के लिए मिली है. इनका सत्यमेव जयते मूवी का दिलबर गाना काफी पोपुलर हुआ. इसके साथ ही स्त्री का कमरिया और बतला हाउस का साकी साकी गाना का काफी हित हुआ. मर्जावा फिल्म का गाना एक तोह कम जिंदगानी में इन्होने काम किया है. "स्ट्रीट डांसर 3 डी" में वरुण धवन के साथ इनका गाना गर्मी भी काफी पसंद किया गया है.

टीवी के बात करे तोह नोरा ने कलर्स टीवी के reality show BigBoss के सीजन 9 में भाग लिया था. इसके साथ ही 2016 में शो "झलक दिखलाजा 9" में भी इन्होने भाग लिया था. इसके साथ ये कई शोज में गेस्ट के रूप में भी नजर आ चुकी है.

नोरा फतेही ने कई मशहूर music videos में भी काम किया है जैसे की - दिलबर का अरेबिक वर्जन, पछताओगे और पेपेता गीत.